Tuesday, 22 November 2016

True Lines Aajkal Ke Insano Ke Bare Mein


कोई टोपी तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है
मिले अगर भाव अच्छा, जज भी कुर्सी बेच देता है,

जला दी जाती है ससुराल में अक्सर वही बेटी
के जिस बेटी की खातिर बाप किडनी बेच देता है,

कोई मासूम लड़की प्यार में कुर्बान है जिस पर
बनाकर वीडियो उसका, वो प्रेमी बेच देता है,

ये कलयुग है, कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं इसमें
कली, फल फूल, पेड़ पौधे सब माली बेच देता है,

किसी ने प्यार में दिल हारा तो क्यूँ हैरत है लोगों को
युद्धिष्ठिर तो जुए में अपनी पत्नी बेच देता है….!!!

No comments:

Post a Comment

Featured post

Barsaat Shayari – Kitni jaldi zindagi guzar

Kitni jaldi zindagi guzar jaati hai, Pyaas buztee nahin barsaat chali jaati hai, Aap ki yaadein kuchh iss tarah aati hai, Neend aati ...

Popular Shayari